सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा: राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा: राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को शिवगंज में यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा के दौरान हाल ही में हुई बस दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

May be an image of text that says "आइर ရမ मार्च यूनिटी प्रात 07.00 बजे មុសនា से पवेलियन ग्राउंड. शिवगज स्थान स्तरीय पदयात्रा जिला"

सांसद लुंबाराम चौधरी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री देवासी ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई, जिसमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया।

No photo description available.

यूनिटी मार्च पदयात्रा में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीद भंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

May be an image of dais and text that says "विारत लिए जग आपर एकता लिए चले राष्ट्र उत्ष्ान सरदार सरदार@150 यूविटी एक भा मा मात्मनिभ्य 07. से"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *