अवैध ढाबों के लिए थाना अधिकारी होंगे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार; अवैध ढाबे हटाए जाएंगे, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रशासन को सख्त निर्देश

अवैध ढाबों के लिए थाना अधिकारी होंगे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार; अवैध ढाबे हटाए जाएंगे, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रशासन को सख्त निर्देश

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर पहुंचे उन्होंने मतोड़ा सड़क हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि इतने लोगों का एक साथ तीर्थयात्रा से लौटते हुए काल के ग्रास में जाना असहनीय है। मतोड़ा सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की।

Image

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने इस मौके पर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फलोदी जिला कलेक्टर, एसपी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को तत्काल कार्रवाई कर सड़क किनारे बने सभी अवैध ढाबों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब अगर इस रोड पर कोई भी अवैध ढाबा बनता है तो उसके लिए संबंधित थाना अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा। शेखावत ने कहा कि इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Image

पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि कुछ लोग इस तरह की दुखद घटनाओं में भी राजनीतिक स्वार्थ साधने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को 2023 की भूंगरा दुखांतिका को याद करना चाहिए और अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उस समय उनकी सरकार ने क्या संवेदना दिखाई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राजनीति नहीं, बल्कि मानवता और एकजुटता की भावना से कार्य करना चाहिए ताकि पीड़ित परिवारों को सांत्वना मिल सके।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *