सुमेरपुर / एक युवक को रविवार रात को युवकों ने घेर कर फायर कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने जिले भर में आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी भी करवाई।
जानकारी अनुसार – पुष्पेन्द्रसिंह बाइक पर अपने दोस्त राजवीर के साथ सलोदरिया से शिवगंज की तरफ जा रहा था। इस दौरान कार में कुछ युवक उतरे। उन्होंने नकाब पहन रखा था। जिनमें से एक ने गोली चलाई। जो सीधे पुष्पेन्द्र के सीने में लगी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी वहा से फरार हो गए।
ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि घटना सुमेरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सलोदरिया गांव में रविवार रात को हुई। गोली लगने से पाली जिले के आमलिया (नाना) गांव निवासी बंटी (25) उर्फ पुष्पेंन्द्र सिंह नाम का युवक अपने ननिहाल सेदरिया गांव आया हुआ था। जिस पर रविवार रात को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गोली लगने से वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित वही जिले भर में नाकाबंदी भी करवाई। आरोपी कौन थे उन्होंने युवक को गोली क्यों मारी इसको लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
खबरें और भी हैं











