प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों के बीच मुलाकात, माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों के बीच मुलाकात, माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे- पीएम मोदी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंच गए. उनका यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है. मुंबई हवाईअड्डे पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र तथा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों नेता मिलकर इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 भी लॉन्च करेंगे. विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत किया और कहा कि यह यात्रा भारत फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगी

यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है और मुंबई में उनका पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले वो मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। फिर वो सितंबर 2023 में जी20 सम्मेलन के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है, और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, पीएम मोदी और मैक्रों के बीच बातचीत में इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत हुई तरक्की का पूरा रिव्यू शामिल होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात मुंबई के लोक भवन में हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद दोनों के बीच अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक में भारत और फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने, रक्षा सहयोग बढ़ाने, व्यापार और नई तकनीक के क्षेत्र में साथ काम करने पर चर्चा की गई। यह मुलाकात दोनों देशों की मजबूत दोस्ती का संकेत मानी जा रही है।

पीएम मोदी और मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक

मुंबई के लोकभवन में पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसके साथ ही रक्षा, व्यापार, निवेश, नई तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देशों ने आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाने और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई के लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। रक्षा, व्यापार, निवेश, नई तकनीक और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों देशों ने साझेदारी को आगे बढ़ाने और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक को गर्मजोशी और मित्रवत माहौल में सम्पन्न बताया जा रहा है।

माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में एक ऐसा हेलिकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भर सके। बता दें कि पीएम मोदी ने यह बातें तब कही जब दोनों नेताओं ने टाटा-एयरबस की H-125 हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। असेंबली लाइन वह जगह है जहां हेलिकॉप्टर का ढांचा, इंजन, पंखे और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम अलग-अलग चरणों में जोड़े जाते हैं और यहीं पूरा हेलिकॉप्टर तैयार होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों प्राचीन और समृद्ध सभ्यताएं हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को बहुत महत्व दिया जाता है। भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि अब भारत और फ्रांस नेशनल मरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स, लोथल पर सहयोग करेंगे, और पहले ही ज्वेल म्यूजियम पर साथ काम किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय संस्कृति को फ्रांस के लोगों के करीब लाने के लिए जल्द ही स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर फ्रांस में खोला जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत-फ्रांस साझेदारी के प्रति गहरा समर्पण है और आज दोनों देशों ने अपने रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने विश्व स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का भी संदेश दिया।

मैक्रों बोले- दोनों देशों ने आज इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया

राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि दोनों देशों ने आज इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है, जिससे इसे नया महत्व मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दोनों देशों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई नई पहल की हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र हो, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसी परियोजनाएं हों, दोनों देशों ने मिलकर कई कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति मैक्रों ने यह भी कहा कि दोनों देश कानून का सम्मान करते हैं और किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार नहीं होने पर विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message