उत्तराखंड में ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला प्रीति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसे सुनियोजित साजिश माना जा रहा है. वारदात की प्रकृति, आरोपी का व्यवहार और घटना के बाद उसकी गतिविधियां इस ओर इशारा कर रही हैं कि हत्या अचानक हुए गुस्से का नतीजा नहीं, बल्कि पहले से रची गई योजना का हिस्सा थी.
घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. उस समय प्रीति घर में अकेली थी. तभी एक युवक बाइक से गली में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया. जैसे ही प्रीति ने दरवाजा खोला, युवक ने जालीदार दरवाजे के बाहर से ही पिस्टल सटाकर गोली चला दी. गोली सीधे प्रीति के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया

पुलिस का मानना है कि मामले में आरोपी सुरेश ने प्रीति की हत्या की योजना काफी पहले बना ली थी। हत्या के तरीके और सुरेश का शातिर अपराधी की तरह व्यवहार स्पष्ट करता है कि प्रीति की हत्या अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों से आवेश में आने के कारण नहीं बल्कि एक सोची-समझी योजना के तहत की गई है। हत्या के बाद आरोपी सुरेश अपने वाहन (स्कूटी और कार) शहर में ही छोड़ कर चला गया। सुरेश की कार आवास विकास के समीप व स्कूटी नगर निगम के समीप मिली है। बताया जा रहा है कि वह घटना स्थल तक स्कूटी से पहुंचा था और बाद में अपने वाहन शहर में ही छोड़ कर बस या किसी अन्य साधन से फरार हो गया।
हत्या को अंजाम के बाद से सुरेश एक शातिराना अपराधी की तरह व्यवहार कर रहा है। सुरेश ने हत्या वाले दिन केवल प्रीति और उसके परिजनों से ही फोन पर बात की हैै। जिससे पुलिस अन्य किसी व्यक्ति से कड़ी जोड़ कर सुरेश तक नहीं पहुंच पाई है। सुरेश ने घटना के बाद से मोबाइल भी स्विच ऑफ किया है।
![]()
सुरेश के शहर से काफी दूर चले जाने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस जल्द सुरेश को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, जिससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि सुरेश पुलिस की रडार पर है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट का कहना है कि सुरेश का यह शातिराना व्यवहार बताता है कि हत्या अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों में नहीं बल्कि काफी पहले से बनाई जा रही एक सोची समझी साजिश के बाद की गई है।
प्रीति के साथ रहने के लिए बेचा था मकान
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश और प्रीति के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. बताया जा रहा है कि सुरेश ने लक्सर क्षेत्र में स्थित अपनी पैतृक संपत्ति करीब 35 लाख रुपये में बेच दी थी, ताकि वह प्रीति के साथ ऋषिकेश में शादी कर बस सके. लेकिन इस रकम में ऋषिकेश में मकान न मिल पाने के कारण दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया. इसी दौरान सुरेश अवसाद में भी चला गया था
वहीं, मृतका के परिजनों ने हत्या के पीछे अलग कारण बताया है. परिजनों का कहना है कि सुरेश प्रीति पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था. इसी दबाव में उसने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था. जब प्रीति ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तो सुरेश ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया. प्रीति की बड़ी बहन ने यह भी आरोप लगाया है कि सुरेश पहले भी प्रीति के साथ मारपीट कर चुका था और एक बार गला दबाने की कोशिश भी की थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी.
बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश किसी संगठन से जुड़ा हुआ था और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहता था. उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बड़े नेताओं, जनप्रतिनिधियों और अन्य प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें भी मौजूद हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा
राज्यसभा सासंद, विधायक के साथ फोटो…
आरोपी सुरेश किसी संगठन से भी जुड़ा हुआ था और अक्सर सामाजिक कार्यों में भी प्रतिभाग करता था। सोशल मीडिया एकाउंट में आरोपी सुरेश की एक राज्य सभा सासंद, विधायक से लेकर पार्षदों व कई अन्य नेताओं के साथ फोटो हैं।










