राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं डीएनटी समाजों की ओर से शनिवार को हुआ महापड़ाव शाम को खत्म हो गया। शुक्रवार से बालराई के पास बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव और लाठीचार्ज भी हुआ था।
![]()
महापड़ाव पर बैठे लोगों ने दोपहर 2 बजे तक वार्ता के लिए समय दिया था। इसके बाद जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीणा व संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह धरनास्थल पहुंचे। जहां शाम 4 बजे वार्ता का दौर शुरू हुआ। शाम 7 बजे तक प्रशासन के साथ चली बातचीत में समझौता होने के बार महापड़ाव को खत्म कर दिया गया है। डीएमटी डीएमटी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पशुपालक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह देवासी ने बताया कि उनकी तीन मांगे थे, जिन्हें सरकार ने मान ली है।
मुद्दे को लेकर 26 नवंबर को सरकार के मंत्रियों की कमेटी से पहली बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार से ये भी मांग रखेंगे कि महापड़ाव के दौरान दर्ज हुए मामलों को भी विड्रॉ किया जाए।
इससे पहले महापड़ाव के चलते ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर 10 किलोमीटर जाम लग गया था। इस हाईवे को शुक्रवार शाम 4 बजे से ही बंद कर 5 किलोमीटर पहले दोनों तरफ बेरिकेड लगा आवाजाही को रोक दिया गया था।











