तेजस की उड़ानों पर रोक, वायुसेना ने पूरे तेजस बेड़े की जांच के आदेश दिए, दुबई एयर शो के दौरान हुआ था क्रैश

तेजस की उड़ानों पर रोक, वायुसेना ने पूरे तेजस बेड़े की जांच के आदेश दिए, दुबई एयर शो के दौरान हुआ था क्रैश

भारत का स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध ब्रेक फेल होने के बाद एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया, जिससे विमान को भारी नुकसान पहुंचा. हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने साफ किया है कि LCA तेजस विमान के किसी भी प्रकार के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई घटना नहीं हुई है. HAL का कहना है कि जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है वह उड़ान के दौरान नहीं, बल्कि जमीन पर एक मामूली तकनीकी घटना थी.

तेजस बेड़े की जांच के आदेश

सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने सभी तेजस फाइटर जेट के उड़ान पर फिलहाल रोक लगा दी है. हालिया घटना 7 फरवरी 2026 की है, जब वायुसेना का हल्का लड़ाकू विमान तेजस प्रशिक्षण उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में विमान का पायलट सही सलामत बाहर निकल गया. इस घटना के बाद वायुसेना ने पूरे तेजस बेड़े की जांच के आदेश दिए हैं ताकि तकनीकी खराबी का पता लगाया जा सके.

जांच के बाद ही उड़ान भरेगा तेजस फाइटर जेट

जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई भी तेजस उड़ान नहीं भरेगा. 17 अक्टूबर 2025 को रक्षा मंत्री ने एचएएल के नासिक परिसर में LCA एमके 1A की तीसरी उत्पादन लाइन का उद्घाटन किया था। एलसीए एमके 1A की वार्षिक उत्पादन क्षमता 24 विमानों तक पहुंच गई है. LCA तेजस के लिए अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) भारत के हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को इंजन की सप्लाई कर रही है. अमेरिकन कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक व एचएएल के बीच यह समझौता भारत के इस स्वदेशी फाइटर जेट के इंजन को लेकर है.

दुबई एयर शो के दौरान हुआ था क्रैश

इससे पहले मार्च 2024 में जैसलमेर और नवंबर 2025 में दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो चुके हैं. दुबई एयर शो 2025 में यह भारतीय लड़ाकू विमान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में क्रैश हो गया था। इस हादसे के बाद एचएएल ने एक आधिकारिक स्पष्टीकरण पत्र जारी किया था, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि यह घटना पूरी तरह से असाधारण परिस्थितियों में हुई एक सिंगल घटना है. विमान के गिरते ही उसमें आग गई और एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया. एयरफोर्स के अनुसार इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई थी.

जैसलमेर में तेजस फाइटर जेट का इंजन फेल

साल 2024 में राजस्थान के जैसलमेर शहर से दो किलोमीटर दूर तेजस फाइटर जेट क्रैश हुआ था. पोखरण में जारी भारत शक्ति युद्धाभ्यास के दौरान तेजस मार्च 2024 में क्रैश हो गया था और शहर के पास ही जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा. यह हादसा इंजन फेल होने की वजह से हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message