संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, कहा कि आजादी तब तक अधूरी है जब तक आत्मनिर्भर जीवन न जिया जाए

संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, कहा कि आजादी तब तक अधूरी है जब तक आत्मनिर्भर जीवन न जिया जाए

बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने देश की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, “संसद के इस सत्र को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। पिछला वर्ष भारत की तीव्र प्रगति और विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा। पूरे देश में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। नागरिक बंकिम चंद्र चटर्जी को उनकी इस महान प्रेरणा के लिए नमन कर रहे हैं। मैं सभी सांसदों को बधाई देती हूं कि संसद में इस विषय पर विशेष चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, ‘हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है. आजादी तब तक अधूरी है जब तक आत्मनिर्भर का जीवन नहीं जिया जाए. बीते 11 वर्षों में देश की आर्थिक स्तिथि बहुत मजबूत हुई है. महंगाई दर को कम रखने का रिकॉर्ड कायम रखा है. इसका सीधा फायदा मध्यम वर्ग और गरीबों को हुआ है

ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा है. आतंकियों के अड्डे को धवस्त कर दिया गया. आगे भी आतंकी हमले का जवाब दृढ़ और निर्णायक होगा. सिंधु जल समझौता भी इसी का हिस्सा है.’ राष्ट्रपति मुर्मू ने माओवादियों को लेकर कहा कि माओआतंकी पर भी निर्णायक कार्रवाई की गई है. आज 126 से घटकर 8 जिलों तक रह गया है. सिर्फ 3 जिले इसमें गंभीर रूप से प्रभावित हैं. 2 हजार से ज्यादा माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. वह दिन दूर नहीं जब देश से आतंक पूरी तरह खत्म हो जाएगा

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘देश का विकास सभी देशवासियों को समान अधिकार देकर ही संभव है. मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाई है. 10 कोड़ महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ा है. 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 60 लाख से ज्यादा महिला लखपति दीदी बनी है. ड्रोन दीदी भी तेजी से आगे बढ़ रहा है

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “देश ने श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया। वहीं, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही आदिवासी समुदाय के प्रति उनके योगदान को याद किया। सरदार पटेल की 150वीं जयंती से संबंधित कार्यक्रमों ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत किया। पूरे देश ने देखा कि भारत रत्न भूपेन हजारिका की जयंती समारोह ने देश को संगीत और एकता की भावना से भर दिया। जब देश अपने पूर्वजों के योगदान को याद करता है, तो नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है, जिससे ‘विकसित भारत’ की ओर हमारा सफर और भी तेज हो जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हमें सिखाया है ‘भय कहूं को देत नेहन नेहन भय मानत आन’। इसका अर्थ है कि हमें न तो किसी को डराना चाहिए और न ही किसी से डरना चाहिए। इसी निडर मन और भावना के साथ हम देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। भारत ने सिद्ध किया है कि शक्ति का प्रयोग जिम्मेदारी और बुद्धिमत्ता के साथ किया जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता देखी। अपने संसाधनों से हमारे देश ने आतंकवाद के गढ़ों को नष्ट किया। मेरी सरकार ने यह कड़ा संदेश दिया है कि भारत पर होने वाले सभी हमलों का जवाब मजबूत और निर्णायक होगा। सिंधु जल संधि को स्थगित रखा गया है। यह आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई का एक हिस्सा है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर भी काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message