दिल्ली के भारत मंडपम में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सख्त एक्शन, 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार

दिल्ली के भारत मंडपम में शर्टलेस प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सख्त एक्शन, 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हुए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने सभी चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नेता हैं दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की थी. FIR में कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाना, पुलिस के साथ मारपीट और कानून-व्यवस्था भंग करने जैसे आरोप शामिल हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने समिट के हॉल नंबर 5 में प्रवेश के लिए पहले से QR कोड बनवाया था और टी-शर्ट को स्वेटर के नीचे छुपाकर अंदर ले गए थे.

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने पहले काले छाते पर प्रिंट स्टिकर लगाकर मंडपम में घुसने की प्लॉनिंग की थी. फिर इन्हें लगा कि काले छाते गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़े जाएंगे. फिर इन्होंने प्लान बदलकर टी शर्ट पर प्रिंट स्टिकर लगवाए. स्टीकर प्रिंट कहां हुए इसकी जांच चल रही है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार चारों आरोपियों की पहचान हो चुकी है. इनमें IYC के नेशनल सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट कोऑर्डिनेटर कुंदन यादव, यूपी स्टेट वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव शामिल हैं. शुरुआत में पुलिस ने 4 से 10 लोगों को डिटेन किया था, लेकिन अब चार मुख्य आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है. बाकी की तलाश जारी है.

दिल्ली पुलिस भारत मंडपम में हुए प्रदर्शन की वीडियो फुटेज खंगाल रही है. अभी तक 2 दर्जन से ज्यादा वीडियो जांच के दायरे में हैं. कुछ नाम दिल्ली पुलिस को पूछताछ के दौरान मिले है. फरार प्रदर्शनकारियों के फोन बंद है. टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर बाकी प्रदर्शनकारियों की तलाश की जा रही है

जांच कर रही पुलिस

ACP महला ने दोहराया कि ये घटना पूरी तरह से प्री-प्लान्ड लगती है. उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से कुछ लोग अगर एक जगह पहुंचकर ऐसा प्रोटेस्ट करते हैं तो वह प्री-प्लानिंग के बिना संभव नहीं है. हम इसकी जांच कर रहे हैं.’ पुलिस अब लार्जर कॉन्सपिरेसी (बड़ी साजिश) के एंगल से जांच कर रही है. इसमें यह देखा जा रहा है कि क्या ये प्रदर्शन सिर्फ कुछ लोगों की हरकत थी या इसमें कोई बड़ा प्लान और ज्यादा लोग शामिल थे

यह घटना 20 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे भारत मंडपम के एग्जिबिशन हॉल में हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ टी-शर्ट पर स्लोगन जैसे ‘PM इज कंप्रोमाइज्ड’, ‘एपस्टीन फाइल्स’ और “इंडिया-US ट्रेड डील’ लिखकर दिखाए. उन्होंने शर्ट उतारकर नारे लगाए और हंगामा किया, जिससे वहां मौजूद अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स और मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन लेकर गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message