जयपुर, 1 मार्च। जयपुर में कनकटी गैंग एक्टिव है. ये गैंग कान काटकर वारदात को अंजाम देती है. ऐसा ही एक मामला जयपुर की शिवदास पुरा इलाके में देखने को मिला. गुरुवार (26 फरवरी) को बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर हमला किया. उसका कान काट दिया. कान काटने से पीड़ित लहुलूहान हो गया और जमीन पर गिरकर तड़पने लगा. इसके बाद बदमाशों ने युवक से 20 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए.
वकील शर्मा के घर के बाहर टहलकर मोबाइल पर बात कर थे. इस दौरान मोटरसाइकिल से कुछ बदमाश आए, और उसके कान पर हमला कर दिया. उसका कान कट गया. घायल होने पर पीड़ित तड़पने लगा, जिसके बाद उसकी जेब से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. घटनास्थल की कुछ दूरी पर पुलिस को CCTV फुटेज मिले हैं, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं. जिसके आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है.
घायल वकील को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वकील का कान पूरी तरह से कट गया था. बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था. हालांकि, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक का कान जोड़ दिया. जयपुर में इस तरह की यह पहली वारदात है.
थानाधिकारी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है. वकील शर्मा अपने घर के बाहर टहल रहे थे. इस दौरान पहले से रेकी कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. जहां वारदात हुई है, वहां पर सीसीटीवी नहीं है. यानी की बदमाशों ने पहले इलाके की रेकी की, और जहां पर सीसीटीवी नहीं थे, उसी जगह उन्होंने वारदात की, ताकी CCTV में उनके चेहरे नहीं आ जाए. पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है








