वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की बड़ी बातें, बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की बड़ी बातें, बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश कर दिया है. इसमें चमड़े के उत्पाद, कपड़ा का निर्यात, माइक्रोवेव, सोलर एनर्जी से संबंधित चीजें और कैंसर की दवाएं सस्ती हुई हैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आवश्यक वस्तुओं के आयात पर मूल सीमा शुल्क छूट को 2035 तक बढ़ाने और इसे सभी परमाणु संयंत्रों के लिए उनकी क्षमता की परवाह किए बिना विस्तारित करने का प्रस्ताव करती हूं

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां बजट पेश कर दिया है. उन्होंने बताया है कि 2026-27 में राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है और कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है
  • -विदेश यात्रा पैकेज सस्ते होंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि विदेश यात्रा कार्यक्रम पैकेज की बिक्री पर TCS दर को 5 और 20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया जाएगा.
  • -कस्टम्स ड्यूटी में भी राहत दी गई है. 17 एंटी-कैंसर दवाओं और 7 अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा.
  • -डेटा और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए भारत में क्लाउड कंपनियों के लिए 2047 तक टैक्स हॉलिडे की घोषणा की गई है.
  • -नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और टैक्स रिटर्न फाइलिंग की तारीख को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. हालांकि इनकम टैक्स में छूट पर कोई ऐलान नहीं किया गया है.
  • -सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस करते हुए NIMHANS 2.0 की स्थापना करने का ऐलान किया है-खासकर उत्तर भारत के लिए.
  • – वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे. आयुष फार्मेसियों का उन्नयन होगा और सरकार पांच मेडिकल टूरिज्म हब्स स्थापित करने में राज्यों का समर्थन करेगी.
  • – MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है, ताकि भविष्य के चैम्पियन उद्यमियों का विकास हो सके. देश में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जो शहरों के बीच विकास संबंध स्थापित करेंगे.
  • – बायोफार्मा सेक्टर के लिए अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे बायोलॉजिक और बायोसिमिलर उत्पादों का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा. सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 भी लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए 40 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं.

    – तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरल को जोड़ने के लिए समर्पित रियर अर्थ कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं.

  • – आत्मनिर्भर भारत के लिए दो हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं

बजट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने भाषण में कहा कि SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके

इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने नए इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स फॉर्म को आसान किया जाएगा. एक अप्रैल, 2026 से नया कानून लागू हो जाएगा. इस कानून में तकनीकी खामी को दंड से जुर्माने में बदलने का प्रस्ताव है. छोटे टैक्स अपराधों में सिर्फ जुर्माना लगेगा. विदेश यात्रा पर लगने वाले टैक्स कम. विदेश यात्रा टीसीएस दर 5 फीसदी हुई. 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. इस कानून में अघोषित आय एक करोड़ रुपये तक करने का प्रस्ताव है

वित्त मंत्री ने कहा कि लोन और जीडीपी के बीच अंतर कम हुआ है. उन्होंने कहा कि हमें 26.7 लाख करोड़ टैक्स में मिले हैं, जबकि 34 लाख रुपये दूसरे तरीके से मिले हैं. 49.6 लाख करोड़ खर्च है. पूंजीगत व्यय 11 लाख करोड़ रहा है. 2026-27 में लोन डेफिसिट 36.5 लाख करोड़ रहने का अनुमान है. 53.5 लाख करोड़ खर्च का ऐलान है. राजकोषीय घाटे के लिए हम मार्केट से लोन लेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message