टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा, “विश्व विजेता भारत! टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। यह जीत सिर्फ एक मैच की नहीं, यह 150 करोड़ भारतीयों के विश्वास, जज़्बे और सपनों की जीत है। टीम इंडिया के जज़्बे और समर्पण ने हर भारतीय का दिल गर्व और खुशी से भर दिया। विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम एवं सभी देशवासियों को बधाई।”

भजनलाल शर्मा ने कहा’ टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक विजय के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने आज पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मैदान पर खिलाड़ियों के जज्बे, समर्पण और संघर्ष ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया। आज करोड़ों भारतीयों की धड़कनें एक साथ धड़क रही थीं और टीम इंडिया ने उन उम्मीदों को जीत में बदल दिया। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और अटूट संकल्प की प्रतीक है।
इस ऐतिहासिक विजय पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई!











