जयपुर, 1 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जयपुर में धुलंडी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। राजनेताओं ने भी आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीएमआर के दरवाजे आम जनता के लिए खोल दिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी गीता देवी के साथ आम जनता के बीच चार घंटे बिताए। इस दौरान सीएमआर पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रंग लगाया। मुख्यमंत्री ने भी सभी को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं।
सीएमआर आने वाले लोगों के लिए मिठाई का भी इंतजाम किया गया था। सीएम को रंग लगाने के बाद, लोगों ने सीएमआर में आयोजित भोज का भी आनंद लिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं और समाज में एक दूसरे के प्रति स्नेह और अपनत्व को बढ़ावा दें।








