तेहरान पर हमले के बाद इजरायल-ईरान में जंग के हालात पैदा हो गए हैं. सेंट्रल तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहूरी इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं. सरकारी मीडिया ने तेहरान में कम से कम 3 विस्फोटों की आवाजें सुने जाने की पुष्टि की है. इसी बीच ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. देशभर में मोबाइल फोन सेवाएं बंद कर दी गईं हैं. इजरायली हमले के बाद दक्षिणी तेहरान के इलाके से धुआं उठता देखा गया है.

ईरान पर हमले के बाद इजरायल में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि पूरे देश में सायरन बजाए गए हैं. इसके अलावा मोबाइल पर एडवांस अलर्ट भेजकर लोगों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने को कहा गया है. बताया जा रहा है कि इजरायल ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.

एपी सूत्रों के अनुसार इजरायल के ईरान पर हमलों में अमेरिका भी भाग ले रहा है.
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि उनके देश ने ईरान पर हमला किया है और आपातकाल की घोषणा कर दी गई है. IDF ने बताया कि ये एक प्रोएक्टिव अलर्ट है, ताकि जनता को इस संभावना के लिए तैयार किया जा सके कि इजरायल की ओर मिसाइलें दागी जा सकती हैं. इजरायली सेना ने दोहराया कि जनता से अपील है कि वो सुरक्षित स्थानों के पास ही रहें

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को किया बंद
ईरान ने इजरायल-अमेरिका के साथ जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. आईआरजीसी नौसेना ने वीएचएफ रेडियो के माध्यम से घोषणा की कि किसी भी जहाज को पार करने की अनुमति नहीं है और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल पर हमला किया है, जिसके बाद हवाई परिचालन रोक दिया गया है. खबरों के मुताबिक, कुछ लोग हताहत हुए हैं
बई एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
दुबई एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों पर संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया है. दूतावास और वाणिज्य दूतावास, यूएई के अधिकारियों और एयरलाइंस के साथ संपर्क में हैं ताकि अस्थायी और एहतियाती हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण यूएई के हवाई अड्डों पर फंसे भारतीय यात्रियों की देखभाल की जा सके. यूएई सरकार और एयरलाइन अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है
![]()
बुर्ज खलीफा को कराया जा रहा खाली
इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान मिडिल ईस्ट के उन देशों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है, जिनमें अमेरिका के एयरबेस मौजूद हैं. सऊदी, कतर, यूएई से लेकर ओमान तक ईरान के निशाने पर हैं. ईरान के निशाने पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी आ गया है, उसे खाली कराया जा रहा है
इजरायल में भारतीय दूतावास का बयान
इजरायल में भारतीय दूतावास लगातार भारतीयों के संपर्क में है, जो अभी देश में हैं और मौजूदा हालात से प्रभावित हैं. बयान में कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक कुछ समय के लिए इजरायल में हैं, उनसे अनुरोध है कि वे पहले जारी की गई एडवायजरी का पालन करें और समय पर मदद और बातचीत के लिए नीचे दिए गए लिंक पर दूतावास में रजिस्टर करें

ट्रंप ने लिया था ईरान में ऑपरेशन का जायजा
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के सदस्यों के साथ मार-ए-लागो में रात भर स्थिति का जायजा लिया. राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात की. हमलों से पहले, विदेश सचिव मार्को रुबियो ने आठ मेंबर वाले ग्रुप के सभी सदस्यों को कांग्रेस को सूचित करने के लिए फोन किया था, और वे आठ में से सात सदस्यों से संपर्क करने और उन्हें स्थिति की जानकारी देने में सफल रहे. राष्ट्रपति और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम दिन भर स्थिति पर कड़ी नजर रखेगी
ईरानी विदेश मंत्री ने इन देशों के समकक्षों के साथ की बात
इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने क्षेत्रीय समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत की. अराघची ने सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, कतर, कुवैत, बहरीन और इराक के अपने समकक्षों के साथ फोन पर बात की है. अराघची ने कहा कि अमेरिका और ज़ायोनी शासन का थोपा हुआ युद्ध सिर्फ़ ईरानी राष्ट्र के खिलाफ ही नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के सभी देशों के खिलाफ है. इसलिए, उन्होंने कहा कि सभी मुस्लिम देशों और क्षेत्रीय सरकारों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे जायोनी शासन के बुरे इरादों का सामना करने में अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी पूरी करें
हम आखिरी जीत के करीब- रजा पहलवी
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद रजा पहलवी ने कहा कि हम आखिरी जीत के बहुत करीब हैं. मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द आपके साथ होऊंगा ताकि हम सब मिलकर ईरान को वापस पा सकें और उसे फिर से बना सकें









