बीएमसी समेत महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका के चुनाव के लिए गुरुवार (15 जनवरी) को वोटिंग हुई. मतदान खत्म होने के बाद बीएमसी चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है कांग्रेस चुनावी रण में पिछड़ती नजर आ रही हैं।
बीएमसी चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने हाथ मिलाया था लेकिन एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक दोनों की एकजुटता का कोई खास फायदा होता नजर नहीं आ रहा है. नतीजे शुक्रवार (16 जनवरी) को घोषित किए जाएंगे. वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी
लोकशाही/ रुद्र में कैसा रहा प्रदर्शन?
अब बात अगर लोकशाही/रुद्र के एग्जिट पोल की करें तो। इस एजेंसी के तहत बीएमसी के चुनाव में भाजपा गठबंधन को 115-130 सीटें, शिवसेना गठबंधन को 67-82 सीटें और कांग्रेस गठबंधन 22-27 सीटें और अन्य के खातों में 10-15 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।
जनमत पोल्स के एग्जिट पोल के नतीजे
जनमत पोल्स के एग्जिट पोल में भी बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति की सरकार बनती दिख रही है. इस सर्वे में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को 138 सीट मिलने का अनुमान है. बड़ी बात ये है कि BMC में इस बार BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. वहीं उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाला गठबंधन 62 सीट पर सिमट सकता है. वहीं अगर बात कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन की करें तो कांग्रेस का ये गठबंधन 20 सीटों पर सिमटता दिखाई दे रहा है जबकि अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती हैं.
JVC एग्जिट पोल के नतीजे क्या?
JVC एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिवसेना को 138 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना और उसके सहयोगी को 59 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. कांग्रेस और गठबंधन के सहयोगी को 23 सीटों पर बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है जबकि अन्य को 7 सीटों पर जीत मिल सकती है.
JVC एग्जिट पोल के मुताबिक वोट शेयर
महायुति- 42-45 फीसदी
शिवसेना (यूबीटी)+MNS+ NCP (SP)-34-37 फीसदी
कांग्रेस और VBA गठबंधन- 13-15 फीसदी
अन्य- 6-8 फीसदी
एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल
Axis My India के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी प्लस को बहुमत मिलती हुई दिखाई दे रही है. बीजेपी और सहयोगी को 131-151 सीटें मिलने की संभावना है. यूबीटी प्लस को इस एग्जिट पोल में 58-68 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी की बात करें तो उसे 12-16 सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य के खाते में 6-12 सीटें जा सकती हैं.
BMC के लिए डीवी रिसर्च एग्जिट पोल
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक BMC में इस बार सत्ता बदलती दिख रही है. बीजेपी की अगुआई वाली महायुति को 107 से 122 सीटें मिल सकती हैं.- ठाकरे ब्रदर्स के गठबंधन को 68 से 83 सीटें मिलने की संभावना है. कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी को 18 से 25 सीटें मिल सकती है. वहीं NCP अजित पवार को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि अन्य के खाते में 8 से 15 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है








