BJP ने 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा की, मैदान में उतरे ये दिग्गज

BJP ने 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा की, मैदान में उतरे ये दिग्गज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी लगातार बड़े नेताओं के दौरे और बैठकें कर रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है, जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है.

बीजेपी की बिहार चुनाव समिति में सबसे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का नाम रखा गया है. इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर स्थान दिया गया है. समिति में शामिल नेताओं का उद्देश्य चुनाव प्रचार और रणनीति को सुचारू रूप से लागू करना है

चुनाव में पार्टी का प्रचार करेंगे ये दिग्गज नेता

इस चुनाव अभियान समिति में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, मंगल पाण्डेय, डॉ. संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, रविशंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, राजीव प्रताप रूड़ी, सतीश चन्द्र दुबे और राजभूषण निषाद जैसे दिग्गज नेताओं को भी शामिल किया गया है. ये सभी नेताओं राज्य में पार्टी की राजनीतिक जमीन मजबूत करने और चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

इसके अलावा समिति में डॉ. प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, ऋतुराज सिन्हा, सैयद शाहनवाज हुसैन, रमा देवी, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर और अशोक यादव को भी शामिल किया गया है. समिति के अन्य सदस्य पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाने और स्थानीय मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करने का कार्य करेंगे.

सांसद विवेक ठाकुर, शंभू शरण पटेल, धर्मशीला गुप्ता, कृष्ण कुमार मंटू, अनिल शर्मा (बख्तियारपुर), राम नारायण मंडल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, हरि मांझी और अशोक अग्रवाल को भी समिति में शामिल किया गया है. इसके अलावा लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, यू.पी. शर्मा, राजेन्द्र चौपाल, उपेन्द्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार और तल्लु वासकी को भी बिहार चुनाव अभियान समिति में जगह दी गई है बीजेपी की यह चुनाव अभियान समिति राज्य में पार्टी की रणनीति को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार और जनसंपर्क को सुचारू रूप से चलाने और मतदाताओं तक पार्टी के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है. समिति के गठन से स्पष्ट है कि बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए तैयार है

ये भी पढ़ें:

आरोपी चैतन्यानंद को आगरा से किया गिरफ्तार, आश्रम यौन शोषण मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन

इमरान हाश्मी की आंधी में उड़ गए अक्षय कुमार, लोकाह ने लगाई छलांग, शनिवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?

करूर भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये देंगे एक्टर विजय, अब तक 39 की मौत; 95 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message