होली से पहले बड़ा झटका, आज 1 मार्च से देश में होंगे बड़े बदलाव, UPI, LPG, ट्रेन यात्रा से जुड़े कई नियम

होली से पहले बड़ा झटका, आज 1 मार्च से देश में होंगे बड़े बदलाव, UPI, LPG, ट्रेन यात्रा से जुड़े कई नियम

हर महीने की तरह इस बार भी महीने की शुरुआत कुछ नए नियमों और अपडेट्स के साथ होने जा रही है, लेकिन 1 मार्च 2026 कई मायनों में खास माना जा रहा है। इस बार होने वाले बदलाव सिर्फ खर्च या कीमतों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आपके मोबाइल इस्तेमाल, बैंकिंग सिस्टम और ट्रेन यात्रा जैसे रोजमर्रा के कामों पर भी सीधा असर डाल सकते हैं। अगर आप डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, एलपीजी सिलेंडर लेते हैं या अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो इन नए नियमों और अपडेट्स की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी सुविधा और बजट दोनों को प्रभावित कर सकती है।

दरअसल, LPG सिलेंडर और CNG की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सिम, UPI के नए सुरक्षा मानक और रेलवे टिकट संबंधी नियम में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं आज मार्च 2026 से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है। हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल रसोई गैस की कीमतें स्थिर हैं। लेकिन 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है।

lpg

रेलवे टिकट

रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज 1 मार्च से बंद हो रहा है। आज से जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए ‘RailOne’ एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस नए एप पर यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

सिम बाइंडिंग का नियम

डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का निमय ला रही है। इस नियम तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे एप यूपीआई की तरह की आपके सिम से लिंक रहेंगे। फोन से सिम निकालते ही ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे।

UPI पेमेंट

1 मार्च से यूपीआई पेमेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम के तहत बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर अब सिर्फ UPI PIN से नहीं होगा, बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है।

UPI

बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का नियम

देश के सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंसे के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। नए नियम के आने से बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्‍टी लगाई जाएगी। इससे पहले किसी एक दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्‍टी लग जाती है।

CNG, PNG और ATF के रेट

पेट्रोलियम डिस्‍ट्रीब्‍यूटर कंपनियों द्वारा हर महीने टर्बाइन फ्यूल (ATF) के साथ CNG (सीएनजी) और पीएनजी (PNG) के दामों में बदलाव किया जाता है। संभावना है कि 1 मार्च 2026 को इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिले।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों 5,500 रुपये का इजाफा किया है। इन कीमतों के बढ़ने से आने वाले दिनों में हवाई सफर महंगा हो सकता है। एटीएफ के सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message