अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन, मेरा युवा भारत और खेलो इंडिया की साझा मुहिम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन, मेरा युवा भारत और खेलो इंडिया की साझा मुहिम
पाली, 08 मार्च।  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया अभियान के तहत मेरा युवा भारत पाली के तत्वाधान में व जिला प्रशासन के नेतृत्व में अस्मिता लीग का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बांगड़ स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद पी. पी. चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत में खिलाड़ियों के योगदान से ओलम्पिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिकाधिक मेडल लाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने युवा खिलाड़ियों के जोश व अनुशासन की प्रशंसा कर पाली का नाम रोशन करने का भी आहवान किया।
एक या अधिक लोग और पाठ की फ़ोटो हो सकती है
सांसद चौधरी, पाली प्रधान मोहनी देवी, सुनिल भण्डारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये। इससे पूर्व शुभारम्भ समारोह में पूर्व उप निदेशक नूतन बाला कपिला ने बालिकाओं को साक्षरता के माध्यम से सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया। एएनएम कॉलेज प्राचार्य कै सी सैनी ने युवाओं को नशे से दूर रहकर जीवन के हर क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। उप जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह राणावत ने युवा खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढाया। जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस के साथ स्पोर्ट्स कल्चर को बढावा देना हैं। मंच संचालन मीनल जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, समाजसेवी त्रिलोक चौधरी, डी आर चौधरी, जिला खेल अधिकारी जले सिंह, पूर्व जिला खेल अधिकारी लहरी दास वैष्णव, पूर्व शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, खेलो इण्डिया सेंटर प्रभारी पीयूष दिनकर, जिला ओलम्पिक संघ सचिव राजेश पाटनेचा, कोच जितेन्द्र रांका, मोनी कुमारी, आशा, भंवरसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
इन्होने निभाई निर्णायक की भूमिका गोविंद सिंह राणावत, नागपाल सिंह, गोविंद प्रसाद, पूरण पटेल, गोविंद प्रसाद, मानवेंद्र, दिनेश भादु, विक्रम सिंह, प्रकाश शर्मा।
इनका रहा विशेष योगदान विध्या, संतोष, रेखा वैष्णव, निर्मला, विक्रम, सुशिला गोरडिया, भरत तोसावरा, धनराज, हविर्षता, ललिता, लक्ष्मी राजपुरोहित।
ये रहे परिणाम: 200 मीटर दौड़ में 18 वर्ष से अधिक श्रेणी में प्रथम प्रियंका, द्वितीय कुमकुम, तृतीय पंखी, वहीं 13 से 18 आयुवर्ग में तमन्ना प्रथम, कविता द्वितीय एवं रवीना तृतीय रही। 13 वर्ष से कम की श्रेणी की 200 मीटर दौड़ में कृतिका प्रथम, रवीना द्वितीय, चुनिता तृतीय रही। दूसरी ओर 100 मीटर दौड़ की 18 वर्ष से अधिक श्रेणी में प्रियंका प्रथम, पंखी द्वितीय, भावना तृतीय, 13 से 18 आयु वर्ग में तमन्ना प्रथम,कविता द्वितीय, विमला तृतीय एवं 13 वर्ष से कम श्रेणी में कृतिका प्रथम, रवीना द्वितीय, कृष्णा तृतीय रहीं। 400 मीटर में कृतिका, कविता व प्रियंका ने बाजी मारी। उसी प्रकार रस्साकसी के बड़े मुकाबले में कन्या गुरूकुल चेण्डा की टीम ने ईडबल्यूएस हॉस्टल की टीम को मात दी। लेमन रेस में भी युवाओं ने भाग लिया। सभी विजेता खिलाड़ियों को टिफिन, पानी की बोटल प्रदान कर उत्साहवर्द्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message