जम्मू कश्मीर के डोडा में खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद; कई घायल, रेस्‍क्‍यू जारी

जम्मू कश्मीर के डोडा में खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद; कई घायल, रेस्‍क्‍यू जारी

जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी खाई में गिर गई. सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हुए. हादसे में 7 जवानों के घायल होने की भी सूचना मिली सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 17 जवान सवार थे। इनमें से 7 जवान घायल हुए हैं और 10 जवानों की शहादत हो गई है। घायलों में तीन गंभीर हैं जिन्‍हें उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। अधिकारी के मुताबिक यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया।

वाहन में सवार जवान ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर लगभग 9,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित खन्नी टॉप के पास उस समय हुआ, जब सेना के बुलेटप्रूफ वाहन के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा. अधिकारियों के मुताबिक, वाहन में सवार जवान ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे

जम्‍मू कश्‍मीर के एलजी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्‍होंने X पर लिखा- डोडा में दर्दनाक सड़क हादसे में हमारी वीर भारतीय सेना के 10 सैनिकों की जान चली गई, इस घटना से गहरा दुख हुआ है। हम हमेशा इन बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को याद रखेंगे। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घटना पर जताया दुख

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताया है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी के खाई में गिरने से हमारे कई जवानों की मृत्यु और अनेक के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। इस दुख की घड़ी में हम सब हमारे वीर जवानों के शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं।

जवानों के लिए गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे’

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अभी-अभी डोडा के DC हरविंदर सिंह से बात की. भदरवाह-चंबा रोड पर आर्मी की गाड़ी के दुखद हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें 10 जवानों की जान चली गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कमांड हॉस्पिटल उधमपुर में भर्ती कराया गया है. कमांड हॉस्पिटल के इंचार्ज मेजर जनरल (डॉ.) संजय शर्मा से भी बात की, जो मुझे रेगुलर अपडेट दे रहे हैं. हर संभव मेडिकल मदद दी जा रही है. हमारे बहादुर जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं

सीएम उमर अब्दुल्ला ने घटना पर जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर दुख जताया है. जम्मू-कश्मीर सीएमओ की तरफ से ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने भद्रवाह-चंबा रोड पर खन्नीटॉप में सेना के वाहन से हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, साथ ही त्वरित बचाव और राहत कार्यों की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message