‘अरावली बचाओ-भविष्य बचाओ’ अभियान के तहत NSUI की बड़ी रैली, सचिन पायलट के बेटे भी हुए शामिल, निकाला पैदल मार्च

‘अरावली बचाओ-भविष्य बचाओ’ अभियान के तहत NSUI की बड़ी रैली, सचिन पायलट के बेटे भी हुए शामिल, निकाला पैदल मार्च

राजस्थान की जीवनरेखा मानी जाने वाली अरावली पर्वत को खनन माफियाओं से बचाने के लिए NSUI ने राजधानी जयपुर में बड़ा आंदोलन किया इस मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने बेटे आर्यन पायलट के साथ शामिल हुए। यह पहला मौका रहा, जब सचिन पायलट किसी सार्वजनिक प्रदर्शन में अपने बेटे के साथ नजर आए।

Image

जालूपुरा से कलेक्ट्रेट तक निकाले गए इस पैदल मार्च में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट और NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के साथ हजारों की संख्या में छात्र और कार्यकर्ता शामिल हुए. NSUI ली इस रैली में सचिन पायलट के बेटे अरहान पायलट भी शामिल हुए. संभवतया यह पहली राजनैतिक रैली है

Image

इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला को लगातार खतरे की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरावली की पहाड़ियों में आज भी सैकड़ों स्थानों पर अवैध खनन जारी है, जिसकी जानकारी सभी को है। पायलट ने कहा कि सरकार अदालत में अलग हलफनामा प्रस्तुत करती है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार केवल 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली मानने की बात कर रही है, जबकि उससे नीचे की पहाड़ियों को इससे बाहर किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

Image

इससे पहले कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि हजारों साल पुरानी अरावली को बचाने के बजाय सरकार इसे खतरे की ओर धकेल रही है. पायलट ने सवाल उठाया कि आज भी अरावली में सैकड़ों जगह अवैध खनन जारी है. सरकार बताए कि यह खनन किसके दबाव से चल रहा है? पायलट ने कहा की इतनी चतुराई से इस मामले को कोर्ट से मनवाया गया है कि हम बैन लगा देंगे. इसे करने से काम नहीं चलता बल्कि अरावली का संरक्षण करना होगा इसके लिए पेड़ लगाने होंगे और अवैध खनन रोकना होगा

Image

जालूपुरा से कलेक्ट्रेट तक निकला मार्च
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में यह पैदल मार्च जालूपुरा थाने के सामने से शुरू होकर जयपुर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विनोद जाखड़ को कंधों पर बैठाकर मंच तक पहुंचाया। मार्च के माध्यम से NSUI ने अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *