हनुमानगढ़ में किसानों की जीत, एथेनॉल फैक्ट्री प्रबंधन ने बड़ा फैसला, आधिकारिक पत्र आने तक आंदोलन जारी

हनुमानगढ़ में किसानों की जीत, एथेनॉल फैक्ट्री प्रबंधन ने बड़ा फैसला, आधिकारिक पत्र आने तक आंदोलन जारी

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर कंपनी प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है. किसानों के लगातार विरोध और बीते फैक्ट्री परिसर में आगजनी और तोड़फोड़ के बाद कंपनी प्रबंधन ने हनुमानगढ़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को न लगाने का निर्णय लिया है. एथेनॉल फैक्ट्री प्रबंधन का यह निर्णय किसानों के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है  एथनॉल प्लांट को लेकर लंबे समय से चल रहा किसानों का आंदोलन आखिरकार सफल हो गया है। किसानों के तीव्र विरोध को देखते हुए कंपनी ने यह प्रोजेक्ट राजस्थान से बाहर शिफ्ट करने का फैसला कर लिया है। अब टिब्बी के राठीखेड़ा गांव के पास एथनॉल प्लांट नहीं लगाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार कंपनी ने प्रोजेक्ट के लिए करीब 73 बीघा जमीन खरीदी थी और इसमें लगभग 450 करोड़ रुपये के निवेश की योजना थी। हालांकि लगातार विरोध, तनाव और अनिश्चित माहौल के चलते कंपनी ने प्रोजेक्ट वापस लेने का निर्णय लिया। एक कंपनी सूत्र ने कहा कि जहां भविष्य में कारोबार लगातार विवादों में घिरा रहे, वहां इतना बड़ा निवेश व्यावहारिक नहीं है।

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल, हनुमानगढ़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री बन रही थी. जिसका स्थानीय किसान और ग्रामीण काफी समय से विरोध कर रहे थे. किसानों का कहना था कि एथेनॉल फैक्ट्री से क्षेत्र में जल प्रदूषण बढ़ेगा. किसान फैक्ट्री के विरोध में कई बार धरने पर भी बैठे चुके औ दो बार तो फैक्ट्री को लेकर किसानों की रणनीति तय करने के लिए महापंचायत भी हुई. बीते 10 दिसंबर को टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों की महापंचायत के बाद हिंसक घटना हुई थी

टिब्बी में एसडीएम ऑफिस के सामने हुई महापंचायत के बाद फैक्ट्री की ओर से कूच कर रहे किसानों और स्थानीय लोगों को जब पुलिस प्रशासन ने रोका तो किसान और ग्रामीण उग्र हो गए. इसके बाद एथेनॉल फैक्ट्री परिसर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई. फैक्ट्री परिसर के अंदर और बाहर खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया तो कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई

फैक्ट्री के विरोध में हुई इस हिंसक घटना के बाद कई किसान हिरासत में लिए और 100 से अधिक किसानों पर एफआईआर भी हुई. इस पर 17 दिसंबर को धानमंडी में किसानों ने फिर से महापंचायत की और उसी दिन किसानों ने प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए 20 दिन का समय था. साथ ही चेतावनी दी थी कि इन 20 दिनों में किसानों की मांग पूरी नहीं की गई तो 07 जनवरी को संगरिया में विशाल महापंचायत होगी, जिसमें हजारों की संख्या में किसान और स्थानीय लोग पहुंचेंगे

अब किसानों के लगातार विरोध और आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अब टिब्बी के राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगेगी. साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन ने कहा कि फैक्ट्री अब राजस्थान के बाहर दूसरे राज्य में लगाई जाएगी. इसके लिए दूसरे राज्यों से फैक्ट्री लगाने के प्रस्ताव आ रहे हैं. कंपनी ने बताया कि उनके पास कई राज्य सरकारें अपने राज्य में निवेश का प्रस्ताव दे रही हैं

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *