राजस्थान बीजेपी डिजिटल फ्रंट मजबूत, मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ली सोशल मीडिया वॉरियर्स की क्लास

राजस्थान बीजेपी डिजिटल फ्रंट मजबूत, मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ली सोशल मीडिया वॉरियर्स की क्लास

जयपुर के दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में सोशल मीडिया वॉरियर मीट 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आईटी और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता पहुंचे बीजेपी का फोकस इस बार खास तौर पर ग्रामीण सोशल मीडिया नेटवर्क पर है. पंचायत स्तर तक वॉरियर्स की टीम बनाई जा रही है. ताकि विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब भी तुरंत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिया जा सके और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर दिखाया जा सके. पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया ‘पहली कतार’ का हथियार है

Image

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में कहा कि भाजपा के सोशल मीडिया वॉरियर्स के समर्पण और कर्मठता के कारण पार्टी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने में सहयोग मिला. सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत स्तंभ है. वें जन-जन तक राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत करेंगे

Image

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नई तकनीकों के विकास से सोशल मीडिया त्वरित प्रचार-प्रसार का त्वरित माध्यम बन गया है. भाजपा में व्यक्ति नहीं, नीतिगत संकल्प महत्वपूर्ण है. यह बैठक सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेनिंग का मंच नहीं, बल्कि पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है. भाजपा चाहती है कि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का संदेश सीधे गांव, ढाणी और फील्ड तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाया जाए

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *